Showing posts with label crime stories. Show all posts
Showing posts with label crime stories. Show all posts

Sunday, May 18, 2025

"13 साल की बेटी, 2 प्रेमी और एक हत्या – ओडिशा का दिल दहला देने वाला मामला"

बेटी बनाकर पाला… उसी ने मां का गला घोंट दिया
लेखक: Sushant Patil Storyteller

राजलक्ष्मी कर… एक साधारण सी महिला थीं, ओडिशा के गजपति ज़िले की रहने वाली। तक़दीर ने उन्हें कभी माँ नहीं बनने दिया, लेकिन एक दिन भुवनेश्वर की सड़कों पर उन्हें एक नवजात बच्ची लावारिस मिली — रोती हुई, कँपकँपाती, लावारिस। राजलक्ष्मी ने उस बच्ची को उठा लिया… उसे घर ले आईं… और अपना नाम देने का फ़ैसला किया।

बच्ची का नाम रखा गया — सरस्वती।

राजलक्ष्मी ने पति के साथ मिलकर उसे पालना शुरू किया। लेकिन कुछ ही सालों में पति का निधन हो गया। अब राजलक्ष्मी ने अकेले ही जिम्मेदारी उठाई। परलाखेमुंडी जैसे छोटे कस्बे में किराए के घर में रहकर बेटी को पढ़ाया, उसे हर वो सुख देने की कोशिश की जो एक मां दे सकती है।

लेकिन शायद किस्मत को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था।

13 साल की होते-होते सरस्वती की ज़िंदगी में दो लोग आ गए — गणेश राठ (21 साल, मंदिर का पुजारी) और दिनेश साहू (20 साल, लोकल लड़का)। दोनों से उसके ‘संबंध’ थे। राजलक्ष्मी को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने बेटी को डांटा, समझाया… लेकिन सरस्वती के दिल में अब बगावत पल रही थी।

मां अब उसे दुश्मन लगने लगी।

29 अप्रैल की रात, तीनों ने मिलकर खौफनाक प्लान बनाया। सरस्वती ने अपनी मां के कमरे में गणेश और दिनेश को बुलाया। और फिर… मां का गला घोंट दिया गया। वो मां… जिसने 13 साल पहले उसे मरने से बचाया था… उसी के हाथों अब उसकी ज़िंदगी छीनी जा रही थी।

इतना ही नहीं… तीनों ने पुलिस को ये कहकर गुमराह किया कि राजलक्ष्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को जल्दी से पुरी ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लेकिन सच्चाई ज्यादा दिनों तक छुपी नहीं रहती।

पड़ोसियों को शक हुआ। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की, तो सरस्वती के बयानों में झोल दिखने लगे। जब जांच गहराई, तो धीरे-धीरे पूरा सच सामने आ गया। गणेश और दिनेश को पकड़ा गया… और सरस्वती को भी।

जिसे एक मां ने बिना खून का रिश्ता होते हुए अपनाया, उसके अपने हाथों से उसके जीवन का अंत हो गया।

ये कहानी सिर्फ हत्या की नहीं है — ये ममता के कत्ल की कहानी है।

Sushant Patil Storyteller

Disclaimer : इस ब्लॉग में इस्तेमाल की गयी सारी फोटो हमारी खुद की बनायी हुई और खुद के फेसबुक पेज "Sushant Patil Storyteller" व्हिडिओस से लिये है जिनके लिंक ऊपर दिये हैं...!

Thursday, April 24, 2025

हैद्राबाद के माजी फौझी ने अपने ही पत्नी की दुर्देवी हत्या की!

हैद्राबाद के माजी सैनिक ने अपने ही पत्नी की हत्या करके शव के तुकडे करके कुकर में उबाले..! 


Writer : Sushant Patil Storyteller

Disclaimer : इस ब्लॉग में इस्तेमाल की गयी सारी फोटो हमारी खुद की बनायी हुई और खुद के फेसबुक पेज "Sushant Patil Storyteller" व्हिडिओस से लिये है जिनके लिंक ऊपर दिये हैं...!

आइये पूरी कहानी को समझते हैं! 

हैदराबाद में पूर्व सैनिक ने पत्नी का खौफनाक कत्ल कर डाला और उसके शव से भी क्रूरता की। उसकी हरकत ऐसी थी कि कोई भी शख्स सुनकर ही सिहर जाए। 45 वर्षीय शख्स गुरु मूर्ति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर डाला और फिर शव के तमाम टुकड़े कर डाले। यही नहीं उसने शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला। आरोपी की पहचान गुरु मूर्ति के रूप में हुई है, जो फिलहाल DRDO के स्थानीय सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। इसके अलावा वह सेना में रह चुका है, जहां से रिटायरमेंट के बाद वह गार्ड की नौकरी कर रहा था। गुरु मूर्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था और माना जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर ही उसने ऐसे कांड को अंजाम दे डाला। उसकी पत्नी वेंकट माधवी के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने 16 जनवरी को पुलिस में दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग ऐंगल से जांच की और फिर जब गुरु मूर्ति से ही सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। यही नहीं पुलिस से उसने यह भी कबूला कि पत्नी को मार डालने के बाद उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर डाला और उन्हें प्रेशर कुकर में उबाल दिया।


 ऐसा उसने इसलिए किया ताकि शव से सड़ने के बाद बदबू न आए और दुनिया के सामने उसका यह खूंखार अपराध न आ जाए। पुलिस इंस्पेक्टर नागराजू ने कहा, 'महिला के पैरेंट्स ने मिसिंग कंप्लेंट कराई थी। उनके साथ पति भी आया था। हमें इस मामले में पति पर संदेह हुआ तो पूछताछ की गई। सख्ती दिखाने पर उसने सारी बात कबूल कर ली।'

क्यों तीन दिन तक शव के टुकड़ों को कुकर में उबालता रहा गुरु मूर्ति
गुरु मूर्ति ने कबूल किया है कि उसने वाइफ का कत्ल किया और फिर शव को बाथरूम में ले गया। वहां उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले और फिर उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला। यहां तक कि उसने शरीर से मांस और हड्डियों तक को अलग कर डाला। फिर उन्हें उबाला। तीन दिन तक वह शव के टुकड़ों को उबालता रहा। इसके बाद उन्हें भरकर एक झील में फेंक आया।


 उसने यह सब इसलिए किया ताकि पड़ोस में रहने वाले लोगों को शव की बदबू न आए। उसके दावों की फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है और उसके आधार पर ही सबूत तलाशे जा रहे हैं। गुरु मूर्ति और माधवी के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार वालों का कहना है कि दोनों के बीच अकसर विवाद रहता था, लेकिन कत्ल की सही वजह अब तक पता नहीं चली है।


आपको क्या लगता हैं क्या कारण होगा इसके पिछे? आखिर क्यूँ इतनी खतरनाक क्रूरता करणी पढी? आपके विचार जरूर रखे..! 

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम: पति की गला दबाकर ह*, बनाया आत्म*त्या का ड्रामा!

🩸अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम: पति की गला दबाकर ह*, बनाया आत्म*त्या का ड्रामा!  📍 स्थान: अमलिया गांव, फलासिया थाना क्षेत्र, राजस्थान ✍️ लेख...