Showing posts with label true crime hindi. Show all posts
Showing posts with label true crime hindi. Show all posts

Tuesday, April 29, 2025

9 लाशें, 1 कातिल – 14 महीने तक बरेली दहशत में क्यों था?"

 "Bareilly में 9 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर: एक खौ़फनाक सच्ची कहानी
Writer : Sushant Patil Storyteller

Disclaimer : इस ब्लॉग में इस्तेमाल की गयी सारी फोटो हमारी खुद की बनायी हुई और खुद के फेसबुक पेज "Sushant Patil Storyteller" व्हिडिओस से लिये है जिनके लिंक ऊपर दिये हैं...!




 "उत्तर प्रदेश के Bareilly जिले में 14 महीने में 9 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर की सच्ची कहानी। जानिए कैसे पुलिस ने इस कातिल को पकड़ा और इस खौ़फनाक अपराध को उजागर किया।"



"नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे चैनल पर! आज हम बात करेंगे एक ऐसे खौ़फनाक मामले की, जिसने उत्तर प्रदेश के Bareilly जिले को पूरी तरह से हिला दिया। 14 महीने में 9 महिलाओं की बेरहमी से हत्या करने वाला सीरियल किलर आखिरकार पकड़ लिया गया। लेकिन यह कहानी केवल एक खौ़फनाक हत्या की नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसने अपने मनोवैज्ञानिक तनावों को इस बर्बरता में तब्दील किया। आइए जानते हैं इस जघन्य अपराध की सच्ची कहानी।"




"यह घटना 2023 के जून महीने की है, जब Bareilly के शाही क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली। इस लाश को एक गन्ने के खेत में दफनाया गया था, और उसका गला घोंटा गया था। इसके बाद, अगली 14 महीनों में लगातार ऐसी ही घटनाएँ सामने आने लगीं। कुल 9 महिलाओं की हत्याएँ हुईं, और हर एक शव उसी तरह से बरामद हुआ - गला घोंटने के बाद। महिलाएँ सामान्यतः 45 से 65 वर्ष की आयु की थीं, जिनके शव अलग-अलग जगहों पर पाए गए। यह घटना शहर में इतनी फैल गई कि लोग डर के साये में जीने लगे।"



"पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। शुरुआत में तो यह मामला सिर्फ एक और हत्या का केस लग रहा था, लेकिन जब दूसरी और तीसरी हत्या हुई, तब पुलिस को शक हुआ कि यह एक बड़ा मामला हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल के पास के CCTV फुटेज को खंगाला और आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा की। उन्होंने एक संभावित आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त की, लेकिन जांच तब तक उलझी रही जब तक एक और हत्या की सूचना नहीं आई।"



"इस बीच पुलिस ने आरोपी की पहचान की, और उसके बाद Bareilly के रहने वाले Kuldeep Kumar Gangwar को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह 6 हत्याओं में सीधे तौर पर शामिल था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से विस्तार से पूछताछ की, और पता चला कि इसने कुल 9 हत्याएँ की थीं, जिनमें से कुछ हत्याएँ उसने अपनी पत्नी के लिए की थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब था, और उसका पारिवारिक जीवन भी असफल था, जिसके कारण वह इन अपराधों को अंजाम दे रहा था।"



"Kuldeep Kumar Gangwar का बचपन बहुत कठिन था। वह एक गरीब परिवार से था और अपने माता-पिता के साथ अस्थिर संबंधों के कारण मानसिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति में था। उसके वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतें थीं, और वह अपनी पत्नी के साथ कई बार झगड़ा करता था। ये समस्याएँ धीरे-धीरे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालने लगीं, और अंततः उसने महिलाओं को अपने गुस्से और मानसिक दबाव के रूप में अपना शिकार बनाया। उसका मानना था कि यह सब कुछ करने से उसे राहत मिलेगी, लेकिन उसकी यह सोच एक खौ़फनाक अपराध में तब्दील हो गई।"



"इस घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याएँ न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती हैं, बल्कि यह समुदाय को भी नुकसान पहुँचाती हैं। अगर समय पर इन समस्याओं को पहचाना जाता और ठीक से इलाज किया जाता, तो शायद यह दर्दनाक घटनाएँ रोकी जा सकती थीं। साथ ही, यह घटना यह भी दर्शाती है कि पुलिस की मेहनत और चौकसी से ही ऐसे कातिलों को पकड़ पाना संभव होता है।"




"दोस्तों, यह कहानी सिर्फ एक सीरियल किलर की नहीं है, बल्कि यह समाज में मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक अस्थिरता, और अपराध के जटिल रिश्तों का एक ज्वलंत उदाहरण है। हमें चाहिए कि हम अपने आसपास के लोगों की मानसिक स्थिति पर ध्यान दें और ऐसे मामलों को समय रहते पहचानें। हर अपराध की जड़ कहीं न कहीं छिपी होती है। इस खौ़फनाक किलर को पकड़ा गया, लेकिन क्या हमें इस तरह की घटनाओं को भविष्य में होने से रोकने के लिए कुछ कदम नहीं उठाने चाहिए?"



"अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो कृपया लाइक और शेयर करें। इस प्रकार के और दिलचस्प और सच्चे अपराध मामलों को जानने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें। आपकी राय हम तक ज़रूर पहुँचाएँ, ताकि हम आपको और बेहतरीन कंटेंट दे सकें। धन्यवाद!"



Monday, April 28, 2025

मां ने प्रेमी के साथ मिलके अपने १३ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी...!

 

बार-बार घर आता था दुकान मालिक, बेटे को हुआ शक, हकीकत जान खिसक गई पैरों तल जमीन... 

Writer : Sushant Patil Storyteller

Disclaimer : इस ब्लॉग में इस्तेमाल की गयी सारी फोटो हमारी खुद की बनायी हुई और खुद के फेसबुक पेज "Sushant Patil Storyteller" व्हिडिओस से लिये है जिनके लिंक ऊपर दिये हैं...! 

 


मुरैना में महिला ने प्रेमी से कराई बेटे की हत्या, जंगल में फेंकी लाश...
जानते हैं पुरा मामल क्या थां... 


मुरैना के सिविल लाइन इलाके की शिवनगर कॉलोनी में रहने वाली महिला के घर आए दिन दुकान मालिक आता था. महिला का बेटा उसकी दुकान में काम करता था. दुकान मालिक के रोज-रोज घर आने पर बेटे को शक हुआ. फिर कुछ ऐसा कि पुलिस सिहर गई. 




अमित शर्मा. मुरैना. नाबालिग किशोर का अपहरण करके हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. किशोर की हत्या करने की योजना किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तैयार की थी. मां ने उसे 9 महीने पेट में रखा और फिर पाल-पोसकर 13 साल का कर दिया. फिर ऐसा कुछ ऐसा हुआ कि मां ने कोख से जन्म लेने वाले बेटे हत्या कर दी.घटना मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के शिवनगर कॉलोनी की है

दरअसल, मुरैना जिले के सिविल लाइन इलाके के शिवनगर की एक महिला का अफीम खान नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था. दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी सीताराम को थी. सीताराम ने इसका एक वीडियो भी बना लिया था. सीताराम ने वीडियो दिखाकर अफीम खान से कई बार पैसे भी ऐंठे थे. सीताराम नाबालिक की मां का भी खर्चा उठा रहा था इसलिए उसने इस बात की शिकायत सीताराम की मां से की. दोनों में सहमति बनी और दोनों ने नाबालिक सीताराम की हत्या करने का प्लान तैयार कर लिया. अफीम खान नाबालिक सीताराम को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नेशनल हाइवे 44 पर होते हुए चंबल के बीहड़ों देवपुरी बाबा मंदिर के पास लेकर पहुंचा और उसने वहां जाकर उसकी हत्या कर दी.

 


पुलिस के मुताबिक लोकेंद्र कुशवाह (40) मुरैना के शिवनगर कॉलोनी में किराए के मकान में पत्नी कुंजावती के साथ रहता था. मजदूरी करने वाले लोकेंद्र के दोनों बेटे गरीबी के कारण पढ़-लिख नहीं सके. पति-पत्नी में कई बार झगड़ा होता रहता था.बड़ा बेटा कारीगरी का काम करता है. छोटे बेटे सीताराम ने पहले बैरियर चौराहे पर चाय की दुकान खोली. दुकान नहीं चली तो बंद कर दी. इसके बाद वह उसका संपर्क अंबाह निवासी रफीक खान नाम के व्यक्ति से हुआ. उसकी टायर पंचर की दुकान पर सीताराम काम करने लगा था. सीताराम के कारण रफीक खान का कुंजावती के घर आना-जाना शुरू हो गया. दोनों में नजदीकियां बढ़ी. दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. एक दिन छोटे बेटे ने मां और रफीक के निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. तभी वह रफीक को ब्लैकमेल करने लगा.हर बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इस तरह से 40 हजार रुपये ले लिए. कुंजावती को वीडियो की जानकारी नहीं थी.



जब सीताराम ने ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया तो रफीक ने कुंजावती को हकीकत बता दी. इस बात से नाराज कुंजावती ने बेटे की हत्या का प्लान बनाया.प्लान के तहत 27 नवंबर को रफीक कुंजावती के बेटे को अपने साथ बाइक से मुरैना के नेशनल हाइवे 44 पर बाबा देवपुरी के पुराने मंदिर के दर्शन कराने की बात कहकर साथ ले गया. जंगल में ले जाकर हत्या कर दी. लाश बीहड़ में फेंक कर घर लौट आया.


मासूम बेटे का हुआ मर्डर, बाहर से दुखी मां को पुलिस ने पकड़ा, वजह जान रह गई सन्न

मुरैना एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया, ‘पुलिस ने बच्चे के पिता की रिपोर्ट पर गंभीरता से मामले की जांच की. मुख्य आरोपी अंबाह निवासी रफीक खान है. बच्चे की मां और रफीक खान के बीच अवैध संबंध थे. बच्चे को इसकी भनक लग गई थी. दोनों ने उसकी हत्या कर दी.’

दोस्तो ये थी पूरी कहानी, आपको ये कहानी केसी लगी मुझे जरूर बताए! 



Thursday, April 24, 2025

हैद्राबाद के माजी फौझी ने अपने ही पत्नी की दुर्देवी हत्या की!

हैद्राबाद के माजी सैनिक ने अपने ही पत्नी की हत्या करके शव के तुकडे करके कुकर में उबाले..! 


Writer : Sushant Patil Storyteller

Disclaimer : इस ब्लॉग में इस्तेमाल की गयी सारी फोटो हमारी खुद की बनायी हुई और खुद के फेसबुक पेज "Sushant Patil Storyteller" व्हिडिओस से लिये है जिनके लिंक ऊपर दिये हैं...!

आइये पूरी कहानी को समझते हैं! 

हैदराबाद में पूर्व सैनिक ने पत्नी का खौफनाक कत्ल कर डाला और उसके शव से भी क्रूरता की। उसकी हरकत ऐसी थी कि कोई भी शख्स सुनकर ही सिहर जाए। 45 वर्षीय शख्स गुरु मूर्ति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर डाला और फिर शव के तमाम टुकड़े कर डाले। यही नहीं उसने शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला। आरोपी की पहचान गुरु मूर्ति के रूप में हुई है, जो फिलहाल DRDO के स्थानीय सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। इसके अलावा वह सेना में रह चुका है, जहां से रिटायरमेंट के बाद वह गार्ड की नौकरी कर रहा था। गुरु मूर्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था और माना जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर ही उसने ऐसे कांड को अंजाम दे डाला। उसकी पत्नी वेंकट माधवी के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने 16 जनवरी को पुलिस में दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग ऐंगल से जांच की और फिर जब गुरु मूर्ति से ही सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। यही नहीं पुलिस से उसने यह भी कबूला कि पत्नी को मार डालने के बाद उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर डाला और उन्हें प्रेशर कुकर में उबाल दिया।


 ऐसा उसने इसलिए किया ताकि शव से सड़ने के बाद बदबू न आए और दुनिया के सामने उसका यह खूंखार अपराध न आ जाए। पुलिस इंस्पेक्टर नागराजू ने कहा, 'महिला के पैरेंट्स ने मिसिंग कंप्लेंट कराई थी। उनके साथ पति भी आया था। हमें इस मामले में पति पर संदेह हुआ तो पूछताछ की गई। सख्ती दिखाने पर उसने सारी बात कबूल कर ली।'

क्यों तीन दिन तक शव के टुकड़ों को कुकर में उबालता रहा गुरु मूर्ति
गुरु मूर्ति ने कबूल किया है कि उसने वाइफ का कत्ल किया और फिर शव को बाथरूम में ले गया। वहां उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले और फिर उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला। यहां तक कि उसने शरीर से मांस और हड्डियों तक को अलग कर डाला। फिर उन्हें उबाला। तीन दिन तक वह शव के टुकड़ों को उबालता रहा। इसके बाद उन्हें भरकर एक झील में फेंक आया।


 उसने यह सब इसलिए किया ताकि पड़ोस में रहने वाले लोगों को शव की बदबू न आए। उसके दावों की फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है और उसके आधार पर ही सबूत तलाशे जा रहे हैं। गुरु मूर्ति और माधवी के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार वालों का कहना है कि दोनों के बीच अकसर विवाद रहता था, लेकिन कत्ल की सही वजह अब तक पता नहीं चली है।


आपको क्या लगता हैं क्या कारण होगा इसके पिछे? आखिर क्यूँ इतनी खतरनाक क्रूरता करणी पढी? आपके विचार जरूर रखे..! 

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम: पति की गला दबाकर ह*, बनाया आत्म*त्या का ड्रामा!

🩸अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम: पति की गला दबाकर ह*, बनाया आत्म*त्या का ड्रामा!  📍 स्थान: अमलिया गांव, फलासिया थाना क्षेत्र, राजस्थान ✍️ लेख...